राजनांदगांव : थाना बोरतलाव, औंधी, कोहका, ओपी मोहारा, ओपी चिखली व ओपी तुमडी़बोड़, पुलिस द्वारा अभियान निजात के तहत अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अभियान निजात के तहत जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान के तहत् अपने अपने थाना क्षेत्रों के चौक चौराहो, सार्वजनिक स्थानों, बाजार आदि जगहों पर दिवारों में पेटिंग एवं बैनर, पोस्टर चस्पा कर गांजा/ड्रग्स/सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत किया गया है।

नारकोटिक्स/ड्रग्स के दुष्प्रभाव सिर्फ उस व्यक्ति को तबाह नहीं करते, जो इसके आदी होते हैं, बल्कि ये परिवार, समाज और राष्ट्र को भी जर्जर करते हैं। राजनांदगांव पुलिस द्वारा ‘‘निजात’’ अभियान कार्यक्रम के माध्यम से जिले में जागरूकत अभियान बड़ी व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुये स्कूली बच्चों और ग्राम जनों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बारे में बताया जा रहा है साथ ही साथ महिला सुरक्षा एप अभिव्यक्ति, सायबर क्राईम, एटीएम फ्रॉड, गुड टच बेड टच, की जानकारी के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर समझाय जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा नशा कारोबार में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी किया जा रहा है।