
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा
13 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग से पुणे जाने वाली एक यात्री बस में दो व्यक्ति उड़ीसा से लाया गया गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने थाना सोमनी के सामने नाकाबंदी लगाकर संदिग्ध बस को रोका और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों यात्रियों से पूछताछ की। तलाशी में उनके बैग से पीवीसी टेप में लिपटे गांजा के पांच बंडल मिले।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
- वसंत श्यामराव ओंकारे (33 वर्ष), निवासी पुणे, महाराष्ट्र।
- राहुल अशोक दोईफोडे (37 वर्ष), निवासी पुणे, महाराष्ट्र।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख)(II)(B) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, प्रआर डूलेश्वर साहू, आर गुलाब चंद्राकर, जी. शंकर राव, कालीचरण देशमुख, बेनु नेताम, शाहबाज सिद्दीकी, भूपेंद्र वर्मा और मआर तृप्ति सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।









































