
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025, महापौर एवं आयुक्त के नेतृत्व में प्रतिदिन स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधिया संचालित

राजनांदगांव 19 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता अभियान चलाने की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता संबंधित प्रतिदिन विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही है। स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाए, स्कूल कालेज के विद्यार्थी, एनसीसी क्रेडेट भी स्वच्छता में सहभागी बन रहे है। इसी कडी में आज प्रातः शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी क्रेडेट दिग्विजय कालेज के आस पास साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिए।

शहर में प्रतिदिन स्वच्छता का माहोल देखने को मिल रहा है, जिसमें नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सहित विभिन्न संस्थाए अपनी सहभागिता निभा साफ सफाई कर रहे है। आज के स्वच्छता अभियान में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी क्रेडेेट कालेज परिसर के आस पास साफ सफाई कर झिल्ली पन्नी उठाए तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता से जुडने का आव्हान किये कि अपने घर के आस पास, अपने परिसर की साफ सफाई रखे एवं अपने लोगो को भी स्वच्छता से जोडे।
स्वच्छता अभियान के दौरान क्रेडेटो ने स्वच्छता की शपथ लिए कि अपने घरों का कचरा न सड़क पर फेकेंगे न ही किसी को फेकने देंगे। हम अपने घरों का गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग डस्टबीन में रखेगे और नगर निगम की गाडी में ही डालेगे। हम यह भी शपथ लेते है कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेगे तथा शॉपिंग हेतु कपड़े से बनी थैली का ही प्रयोग करेंगे, हर सप्ताह 2 घंटे सफाई करने समय देगें और अपने आस पास एवं शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देंगे। स्वच्छता अभियान में एनसीसी क्रेडेट के अलावा निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।









































