back to top

राजनांदगांव : चाकू से दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार….

राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का आरोप है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन रोड और रानी अवंतीबाई प्रवेश द्वार के पास कुछ लोग चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे हैं।

सूचना पर बोरतलाव थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –

  1. लीलाराम सोनकर पिता स्व. विशाल सोनकर, निवासी रायपुर (भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती)
  2. धीरज फुन्डे पिता भूषण फुन्डे, निवासी आमगांव, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
  3. तेजराम उर्फ तेजस पिता जगदीश आडे, निवासी अडयाल थाना, जिला भंडारा (महाराष्ट्र)
  4. जयराम उर्फ मनीष पिता स्व. धर्मराज सेवईवार, निवासी दवनेवाडा थाना, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

चारों आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी तेजराम के खिलाफ हत्या सहित नौ चोरी, लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं तथा वह जिला भंडारा से जिला बदर है। इसी तरह धीरज फुन्डे पर भी चोरी और डकैती के छह मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य दो आरोपियों पर भी चोरी और लूट के अपराध पंजीबद्ध हैं। सभी आरोपी पूर्व में जेल में भी रह चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 49/25 व 50/25 दर्ज करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page