
राजनांदगांव 10 दिसम्बर 2021। शासकीय दिग्विजय स्वशाशी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डॉ. केएल टानडेकर ने अपने संबोधन में मानवाधिकार के महत्ता के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह ने मानवाधिकार विषय के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्री दीपक परगनिया, एनसीसी अधिकारी डॉ. मेजर किरण लता दामले, प्रोफेसर हिरेंद्र ठाकुर, एनएसएस आधिकारी प्रोफेसर नूतन देवांगन, प्रोफेसर संजय देवांगन सहित एनसीसी कैडेट एवं एनएसएस के स्वयं सेवक उपस्थित थे।
Advertisements










































