भिलाई: दुकान का गल्ला तोड़कर चोरी ढाई लाख चोरी के आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई । नेवई थाना क्षेत्र में एक दुकान का गल्ला तोड़कर सवा दो लाख रुपए की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 29 दिसबंर 2025 को उमाकांत यादव ने शिकायत कराई थी।

शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि दुकान के कैश काउन्टर गल्ला का एक लाकर टूटा था जिसमें रखे 500 के चार बंडल करीबन दो लाख रुपए तथा दूसरे खण्ड का लाकर (जिसका ताला नहीं टूटा था) में रखे 10, 20 के सिक्के एवं 100, 50 व 500 के नोट करीबन 25 हजार रुपए चोरी हो गए। शिकायत पर धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ागया। नाम पता पूछने पर अपना नाम तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, राकेश यादव उर्फ पाक, गया। आरोपियों व्दारा पूछताछ में दुकान के कैश काउण्टर का गल्ला तोड़कर उसमें रखे रुपए चुराना स्वीकार किया गया। आरोपियों को आज ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।