राजनांदगांव : दुर्गा विसर्जन के लिये विसर्जन कुंड की सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने नवरात्रि पर्व में दुर्गा विसर्जन के लिये मूलभूत दायित्वों का निर्वाहन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। विसर्जन हेतु मोहारा नदी के पास स्थित विसर्जन कुण्ड का आज उपायुक्त श्री मोबिन अली एवं कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Advertisements


दुर्गा विसर्जन के लिये कल से दो दिन अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। विर्सजन कुण्ड की सफाई कर पानी भरने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही सूचारू विसर्जन के लिये पण्डाल लगाया जा रहा है, इसके अलावा मूर्तियों के लिये क्रेन की व्यवस्था की जा रही है तथा विसर्जन कुण्ड के आस पास एवं शहर के सडकों की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त की गयी है। सडको के गड्ढो में पेचवर्क किया जा रहा है।


उपायुक्त श्री अली एवं कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने निरीक्षण के दौरान शहर में समुचित साफ सफाई के निर्देश दिये है, उन्होंने कहा है कि शहर के प्रमुख तालाबों जहॉ जंवारा विसर्जन किया जायेगा वहा साफ सफाई करने के निर्देश दिये है, साथ ही शासन के निर्देशानुसार तालाबों में मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है,

मूर्ति का विसर्जन सिर्फ मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड में ही किया जायेगा। उन्होंने मंदिरों के आस पास साफ सफाई तथा शहर मंे विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने कहा है। विसर्जन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धरित अवधि में अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेंगे।

करदाताओं की सुविधा के लिये निगम की नवीन पहल

राजस्व करो का ऑन लाईन संधारण एवं वसूली हेतु निगम सभागृह में प्रशिक्षण

राजनंादगांव 10 अक्टूबर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सत प्रतिशत वसूली एवं करदाताओं की सुविधा के लिये नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की पहल पर राजस्व डिमाण्ड दुरूस्तीकरण के साथ साथ राजस्व करों का ऑन लाईन संधारण तथा वसूली हेतु आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त श्री मोबिन अली के नेतृत्व में निगम सभागृह में राजस्व उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों तथा राजस्व अमला के लिये आज निगम सभागृह में बैक के अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


आयुक्त श्री गुप्ता के नेतृत्व में विगत दो माह से डिमाण्ड दुरूस्तीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत कर दाताओं के घर व प्रतिष्ठान के पास जाकर मोबाईल के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया गया और पूर्व के डिमाण्ड से मिलान की गयी, डिमाण्ड मिलान करने पर भिन्नता पाये जाने पर वर्तमान सत्यपान के आधार पर डिमाण्ड तैयार किया जा रहा है।

साथ ही जिन घरों का डिमाण्ड मंे दर्ज नहीं है उनका भी सत्यापन उपरांत विवरणी भर दर्ज कराया जा रहा है। मोबाईल के माध्यम से भौतिक सत्यापन उपरांत डिमाण्ड दुरूस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है, जिसकी समय समय पर आयुक्त श्री गुप्ता, उपायुक्त श्री मोबिन अली तथा राजस्व अधिकारी श्री अशोक देवांगन द्वारा समीक्षा की जा रही है।
इस वित्तीय वर्ष में शासन लक्ष्य के विरूद्ध वसूली हेतु एवं करदाताआंें की सुविधा के लिये ऑन लाईन वसूली किये जाने की तैयारी की जा रही है।

इसी कडी मे आज निगम सभागृह में बैक के अधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों तथा राजस्व अमला को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण मंे उनके द्वारा कर्मचारियों को सम्पत्तिकर, समेकितकर, जलकर की मांग का ऑन लाईन संधारण करने संबंधी जानकारी दी गयी, साथ ही करदाताओं की सुविधा हेतु यू.पी.आई. वालेट, चेक, कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से करों का भुगतान की सुविधा कैसे उपलब्ध कराना है

जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण लेकर राजस्व अमला करदाताओं को ऑन लाईन सुविधा के बारे में जानकारी देगे, ऑन लाईन सुविधा का लाभ मिलने से करदाता करों का भुगतान करने में रूचि लेंगे, क्यांेकि आज के युग में ऑन लाईन के माध्यम से ही खरीदी बिक्री की जा रही है, इस आधार पर कर अदायगी में भी करदाता इसका लाभ उठायेगे, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।