राजनांदगांव : दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टिबाधित सम्मेलन का आयोजन…

राजनांदगांव – ब्रेल लिपि के जनक सर लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर आज राजनांदगांव शहर के महेश्वरी भवन मे दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टिबाधित सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां देश भर के विभिन्न प्रान्तो के करीब 100 दृष्टिबाधित शामिल हुए और अपनेअनुभव साझा किये इस अवसर पर इनका स्वास्थ परीक्षण किया गया ।

वही विभिन्न खेल प्रतियोगिता शतरंज क्विज प्रतियोगिता गीत संगीत मे अपने हुनर दिखाये गये इस मौके पर ब्रेल लिपी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां बडी संख्या मे दृष्टि बाधितो ने भाग लिया।

संस्कार श्रध्दाजंली व्दारा आयोजित इस सम्मेलन मे दृष्टि बाधितो ने गीत संगीत से शमां बाधा।इस अवसर पर संस्कार श्रध्दाजंली के सचिव डी एल देवांगन ने बताया कि अखिल भारतीय दृष्टिबांधित सम्मेलन का यह 26 वां वर्ष है उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐसे लोगो को दिव्यांग की संज्ञा देने पर अपनी कृतज्ञता जाहिर की ।

देश के विभिन्न प्रान्तो से पहुचे दृष्टि बाधित राजेन्द्र कुमार बेहरा ने सरकार से निराश्रित पेशन राशि बढाने सहित समाज कल्याण विभाग मे दिव्यागो के लिए कई पद रिक्त है उन्हे शीध्र भरने का अनुरोध किया है इसी तरह श्रेया रानी का कहना है कि केन्द्र सरकार व्दारा संचालित सी आर सी सेंटर मे नौकरी मे प्राथमिकता मिलनी चाहिए ।

लवारिस लाशो को सतगति देने,वाली संस्था संस्कार श्रद्धांजलि राजनांदगांव समाजिक सरोकर मे जुटी हुई है और लगातार समाज के उत्थान के कार्य कर रही है संस्था व्दारा दृष्टि बाधितो का वैवाहिक कार्यक्रम से लेकर उनके शिक्षा दीक्षा के लिए ब्रेल लिपी पुस्तक छडी आडियो कैसेट सहित स्वास्थ एव रोजगार के लिए लगातार प्रयास मे जुटी हुई है।


प्रतिवर्ष संस्कार श्रध्दाजंली सांस्था 4जनवरी को सर ब्रेललुई की जयंति धूमधाम से मनाती रही है जहां पर पूरे देश के दृष्टिबांधित यहां पहुचते है ब्रेल लिपी के आविष्कारक सर ब्रेल लुई को याद करते है ।