
युवाओं के संग मतदान जागरूकता का आयोजन
राजनांदगांव – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में युवा मतदाताओं पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वीप टीम द्वारा खैरागढ़ में कम्प्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को मतदाता मार्गदर्शिका वितरण किया गया। मार्गदर्शिका में बताए गए बातों से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नए मतदाताओं ने कहा कि हमें 18 वर्ष की उम्र पार करने पर मतदान देने का अधिकार मिला है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता परिचय पत्र मिल गया है।
हम मतदाता के रूप में पंजीकृत हो गए हैं। अपने जीवन के प्रथम मतदान दिवस 12 अप्रैल का हमें बेसब्री से इंतजार है, इस दिन हम सर्वप्रथम मतदान करेंगे। मताधिकार का प्रयोग करने के लिये काफी उत्साहित हैं। हम अपने परिवार के सदस्यों मित्रों एवं निवास क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे एवं 12 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जागरूक करेंगे।









































