
सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा में पाटीदार गणेश उत्सव समिति तथा
विसर्जन झाकी अ वर्ग में बाल समाज एवं ब वर्ग में महावीर मंडल को मिला प्रथम स्थान

राजनांदगांव 23 दिसम्बर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एंव विसर्जन झाकी की प्रतियोगिता अ एवं ब वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त समितियों के परिणामों की घोषणा की गयी। गणेश उत्सव प्रतियोगिता के परिणामों की गत दिनों आयोजित महापौर परिषद मंे स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
गणेश पर्व प्रतियोगिता के परिणामों के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 2025 में नगर निगम द्वारा आयोजित गणेश पर्व प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतियोगित वर्ष 2025 के परिणामों में सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम श्री पाटीदार गणेश उत्सव समिति, जी.ई. रोड पाटीदार भवन, द्वितीय मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति, सदर बाजार व तृतीय लालबाग गणेश उत्सव समिति, दुर्गा मंदिर परिसर लालबाग को प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में प्रथम बाल समाज गणेश उत्सव समिति, गंज चौक, द्वितीय अष्ट विनायक मंडल, रामाधीन मार्ग एवं तृतीय बस स्टैण्ड गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैण्ड को स्थान प्राप्त हुया है। इसी प्रकार ब वर्ग में प्रथम महावीर मंडल, सदर बाजार, द्वितीय तिरंगा मंडल, अशोक स्तंभ चौक एवं तृतीय सिद्धी विनायक गणेश उत्सव समिति, हलवाई लाईन ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किये है। आयुक्त ने बताया कि उक्त समितियों को निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुरूस्कृत किया जायेगा।









































