
राजनंादगांव 28 मार्च। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें 03 का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया।
जन चौपाल में 7 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें लोककर्म से संबंधित 02, पानी सप्लाई संबंधी 1, अतिक्रमण संबंधी 1 एवं राशन कार्ड संबंधी 3 कुल 07 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम विलोपित संबंधित 01 व नाम जोडने संबंधित 2 कुल 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा शेष 04 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं संबंधित 7 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें 3 प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया,
निराकरण में लखोली के भूरमल बाफना की पुत्री का राशन कार्ड में नाम विलोपित करने, भरकापारा के राजेन्द्र भार्गव के पुत्र एवं बहु का नाम जोडने तथा सिंधी कालोनी लालबाग के आकाश ललवानी के राशन कार्ड मंे जोडने संबंधित प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया, त्वरित निराकरण होने पर इनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि जन चौपाल में आवेदन देते ही, राशन कार्ड में नाम जूड गया इसके लिये हमे दुबारा आने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।









































