
राजनांदगांव 30 नवम्बर। आवारा कुत्तो की बढती संख्या को देखते हुये नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तो का बधियाकरण करने अभियान चलाया जा रहा है। आवारा कुत्तो की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों तथा शिकायत प्राप्त क्षेत्रों से पकडकर कुत्तांे का बधियाकरण किया जा रहा है। निगम के स्ववास्थ्य विभाग की टीम ने जुलाई से अब तक लगभग 5 माह में 800 आवारा कुत्तो का बधियाकरण किया है।

बधियाकरण अभियान के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि निगम सीमाक्षेत्र के कई वार्डो में आवारा कुत्तो की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों को कुत्ता काटने जैसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा तथा कुत्तो की झुड से लोगो में भय जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। जिसकी शिकायत आम लोगो के द्वारा की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखकर महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तो का बधियाकरण करने प्रक्रिया की गयी और प्रक्रिया उपरांत हरियाणा के नैन, फाउण्डेशन सर्विसेस को आवारा कुत्तो का बधियाकरण करने विधिवत कार्यादेश दिया गया।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि नैन फाउण्डेशन सर्विसेस द्वारा आवारा कुत्तो का बधियाकरण के तहत लगभग 5 माह में निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में कुत्तो के अधिक संख्या वाले क्षेत्रो से तथा कुत्तो के झुड के द्वारा काटने की शिकायत के आधार पर लगभग 800 आवारा कुत्तो का बधियाकरण किया गया। वर्तमान में 1000 कुत्तों का बधियाकरण करने संबंधित संस्था को पुनः कार्यादेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बधियाकरण कार्य स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं स्वच्छता निरीक्षको के देख रेख में वार्डो मंे किया जा रहा है। उन्होने नागरिको से अपील करते हुये कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में अत्यधिक आवारा कुत्ते हो तो वे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग मे सम्पर्क कर जानकारी दे सकते है, ताकि आवारा कुत्तो का बधियाकरण किया जा सके।









































