राजनांदगांव : नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर ने किया ध्वजारोहण…

गौरव स्थल मंे की गयी पुष्पांजलि

Advertisements

राजनांदगांव 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम केन्द्रीय कार्यालय टाऊनहाल में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने 79वीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब संकल्प ले कि जो जिम्मेदारी जनता ने हमको दिया है, उसको पूरी ईमानदारी से पूरा करना है।

उन्होंने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो सहित पार्षदों तथा स्वच्छता दीदी व सफाई मित्रों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि आप लोगो के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में जनसंख्या के आधार पर 14वॉ स्थान प्राप्त किया, जो पूर्व के सर्वेक्षण मंे प्राप्त 79वॉ से 64 उचाईचा तय कर प्राप्त हुआ। इसी प्रकार आप लोग कार्य करे ताकि आगामी सर्वेक्षण में टॉव 10 में जगह बना सके। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल के पहल स्वतंत्रता दिवस मंे संकल्प लेकर जिम्मेदारी से कार्य करे जिसका परिणाम संस्कारधारी में कार्यकाल के अंत में दिखे।


टॉउन हाल में आयोजित कार्यक्रम मेें निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा एवं पूर्व महापौर श्री अजीत जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, राजेश जैन रानू, राजा माखीजा, डीलेश्वर साहू, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय,पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, सतीश मसीह, प्रमोद झंझाडे, श्रीमती संगीता देवांगन, श्रीमती रेखा पारख, श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, शरद अमीत खुशवाह, श्रीमती न्यामत हुड्डा, श्रीमती चंद्रिका साहू, जैनम बैद, रवि सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।


निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि हम सब मिलकर शहीदो के द्वारा किये गये कार्यो को याद कर उनके आदर्शो पर चल देश हित में काम करे। नेता प्रतिपक्ष श्री पिल्ले ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ उस समय हमारे देश के नागरिको में जो जोश व उत्साह था उसी जोश व उत्साह के साथ काम कर राजनांदगांव को एक अलग दिशा दे।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि बहुत संर्घष के बाद वीर शहीदों ने हमे आजादी दिलायी, जिनकी याद में हम प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाते है। उन्होंने कहा कि हम सब उन सहिदो के विचारो को याद कर उनके आदर्शो पर चले और जो स्वतंत्रता हमे मिली उसपर कायम रहकर लक्ष्य के साथ काम करे, तभी आजादी का महत्व है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्यात श्री संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री संजय वर्मा, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।