राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में कल जन चौपाल, महापौर सुनेगी समस्या…

राजनंादगांव 27 फरवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

कल मंगलवार दिनांेक 28 फरवरी 2023 को दोपहर 1ः30 बजे से आयोजित जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्या से अवगत होगी एवं समस्या का निराकरण किया जायेगा।

शासन मंशानुरूप शासन की योजना का लाभ अधिक से अधिक जन मानस को मिले इसके लिये जन चौपाल लगाया जा रहा है, जन चौपाल में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहेगे।