राजनांदगांव 7 जून 2021- जिले के नव पदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव पहुंच पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी सिन्हा के साथ महिला दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा बंजारे एवं शहर कांग्रेस सचिव पिंकू खान एवं कार्यकर्ताओ ने उनसे सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से जिले और नगर के विकास व समस्याओं को लेकर सीधे चर्चा भी की। पहली मुलाकात में ही कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि नगर एवं जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय तालमेल से कार्य योजना बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने उन्हें नगर की वस्तु स्थिति एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी।










































