
राजनांदगांव, । नाबालिग युवती के अपहरण मामले में आरोपी का सहयोग करने वाला युवक आज पुलिस द्वारा दबोच लिया गया है। लगभग डेढ़ माह पूर्व नाबालिग पर अपहरण किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी और नाबालिग युवती को पहले ही अपने कब्जे में ले लिया था।
मानपुर थाना में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की 7 जून को करीबन 05/00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई । रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि कायम विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पीडिता को 10 जून को कब्जे में किया गया, पीडिता ने बयान दुष्कर्म होना बताया,
जिस पर 366,376(2) (ढ) भादवि 3,4 पास्को एक्ट जोडकर 13 जून को आरोपी शिवकुमार उसेंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । पीड़िता अपने कथन में बतायी कि आरोपी शिवकुमार उसेंडी के अलावा उसका दोस्त हिरेसिंग उसारे पिता बिदेशी उसारे (22) निवासी ग्राम मरदेल थाना मोहला घटना 07 जून की शाम 05/00 बजे अपने मोटर सायकल से शिवकुमार उसेंडी के साथ लेने के लिये आये,
जहां पर अपने मोटर सायकल में बैठाकर ढब्बा, मेढ़ा की ओर ले गये, हिरेसिंग उसारे पिता बिदेशी उसारे (22) निवासी ग्राम मरदेल थाना मोहला आरोपी शिवकुमार के साथ नाबालिक लड़की के अपहरण में सहयोग करने पर प्रकरण में सहआरोपी बनाया गया। विवेचना दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के नेतृत्व मे पुलिस द्वारा 28 जुलाई को आरोप को घेराबंदी पकड़ा गया।









































