राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2), 62 (2) बी एन एस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

Advertisements

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने बताया कि 5 जनवरी को पीड़िता ने स्वयं थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी कि आरोपी मोनू साहू उर्फ रोशन साहू, (21) निवासी लखोली संजय नगर ने नाबालिग जानते हुए भी उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

आरोपी रिपोर्ट दर्ज कराने की भनक लगने पर अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसे मोटर सायकल सीजी08 एएम 4823 के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।