राजनांदगांव : नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 23 अक्टूबर 2023…

जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 81 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र

  • डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 15, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए 41,
  • डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा
  • राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 81 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए कुल 15,
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 41, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए 15 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई थी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को की जा रही है। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 23 अक्टूबर 2023 तक है। 23 अक्टूबर 2023 को प्रतीक चिन्हों का आबंटन भी किया जाएगा। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को मंगलवार 5 दिसम्बर 2023 को पूर्ण कर लिया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति)-

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री बहादुर कुर्रे, आम आदमी पार्टी के अभ्यर्थी श्री यीशू दास चांदने, भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राजेश श्यामकर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री लोकनाथ भारती, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री विनोद खांडेकर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्री अमरीश टांडिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री नारायण जगने, शिवसेना पार्टी के अभ्यर्थी श्री नितिन कुमार भाण्डेकर, आजाद जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री रामसाय राठौर, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री विक्की कुमार चेलक तथा निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में सर्वश्री दुर्जन लाल खरे, श्री धीरज कुमार मेश्राम, श्री विनायक धमगाये एवं श्री हेम कुमार सतनामी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री गिरीश देवांगन, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री प्रयाग दास सोनबोईर, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री बिंदु फुले, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी डॉ. रमन सिंह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री शमसुल आलम, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आम्बेडकर) के अभ्यर्थी श्री गोजूपाल, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी श्री ढालचंद साहू,

राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री देबीलाल, रिपब्लिकन पक्ष (खोरिपा) के अभ्यर्थी प्रतिमा वासनिक, शक्ति सेना (भारत) के अभ्यर्थी फुलेश्वरी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अभ्यर्थी श्री मनीष देवांगन, समाजवादी पार्टी के अभ्यर्थी श्री राजकुमार गुप्ता, आजाद जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री विमल अग्रवाल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री वेंकट वर्मा,

निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अजय कोटडिय़ा, स्वतंत्र निर्दलीय अभ्यर्थी श्री आदिल कैलाश, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री गुरप्रीत सिंह चहल, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री गोपेश शर्मा, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री चन्द्रमणी वर्मा, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री ताराचंद कुर्रे, निर्दलीय अभ्यर्थी दीपा रामटेके, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री धीरज तिवारी, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री नरेश चन्द्र डाकलिया, शिवसेना के अभ्यर्थी श्री माखन यादव,

निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मूलचंद साहू, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मृत्युंजय तिवारी, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री युसुफ भाई मनिहार, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राकेश तिवारी, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राकेश यादव, स्वतंत्र उम्मीदवार श्री राजेश कुमार भारती, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राजेन्द्र टोडर, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राजेश कुमार देशमुख, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राहुल जैन, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रूपेश दास मानिकपुरी, निर्दलीय अभ्यर्थी लक्ष्मी साहू, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री लोकनाथ साहू, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विजय साहू, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विरेन्द्र कुमार दीवान, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विशेष धमगाये, स्वतंत्र अभ्यर्थी श्री सुदेश कुमार टीकम एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्री हरीश खण्डेलवाल ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए इंडियन नेशनल कांगे्रस के अभ्यर्थी श्री दलेश्वर साहू, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री भरत लाल वर्मा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री मुकेश कुमार साहू, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्री छत्तर राम चन्द्रवंशी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी श्री नरेश मोटघरे, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री मंगलदास मारकण्डे, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री हिरदेराम साहू तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री कोमल राम साहू, श्री बसंत लाल चन्द्रवंशी, श्री मदन लाल टंडन, श्री रमेश कुमार वर्मा, श्री ललित कुमार मारकण्डे, श्री विक्रम लहरे, श्री सुमित बंजारे एवं श्री हेमंत कुमार सिन्हा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री गजेन्द्र कुमार मंडावी, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी गीता साहू, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री भोलाराम साहू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री विनोद कुमार गोड़, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री दीनूराम जांगड़े, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्री ललिता कंवर, परिवर्तन पार्टी ऑफ इण्डिया के अभ्यर्थी श्री संदीप मेश्राम तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री चैनू राम जांगड़े, श्री देवव्रत खोब्रागढ़े एवं रमशीला सोनबोइर ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।