back to top

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक ने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष का किया निरीक्षण…


राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विधानसभा डोंगरगढ़  एवं राजनांदगांव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एम मल्लिकार्जुन नायक  एवं विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार एवं पुलिस प्रेक्षक श्री नीलाभ किशोर ने रिटर्निंग अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से विधानसभा निर्वाचन के लिए अब तक की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। सामान्य प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों के निर्वाचन प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा। साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों को आयोग के निर्वाचन संबंधी नियमों तथा दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया।

Advertisements

You cannot copy content of this page