राजनांदगांव: निगम आयुक्त के निर्देश पर जल प्रभारी अधिकारी ने फिल्टर प्लांट एवं पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 21 मई। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने गंदे पानी आने की शिकायत पर गत दिनो मोहारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग से पानी जॉच कराने के निर्देश दिये थे। जॉच उपरांत पानी सही एवं पीने योग्य पाया गया। किन्तु बढ़ते गर्मी को देखते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने प्र. कार्यपालन अभियंता व वर्तमान जल प्रभारी अधिकारी कामना सिंह यादव एवं सहायक अभियंता अतुल चोपडा को प्रतिदिन पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूत करने के निर्देश दिये थे।

Advertisements

निर्देश के अनुक्रम में कल दिनांक 20 मई 2021 को प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव एवं सहायक अभियंता अतुल चोपड़ा द्वारा मोहारा परिशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया गया तथा मोहारा में 27 एम.एल.डी. एवं 17 एम.एल.डी. प्लांट के जल का परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि दोनों प्लांट के जल समस्त मानकों में सही है। परंतु 17 एम.एल.डी. प्लांट के जल में क्लोरिन की मात्रा कम पाई गई, जिसे प्रभारी कार्यपालन अभियंता द्वारा निर्देश दिया गया कि क्लोरिन की मात्रा को 2 पी.पी.एम. किया जावे एवं 27 एम.एल.डी. प्लांट में क्लोरिन अधिक पाया गया, जिसे 2 पी.पी.एम. की मात्रा निर्धारित किया जायेगा।

वर्तमान में मोहारा एनीकट में जल की मात्रा पर्याप्त है। एनीकट मात्र 2 फीट खाली हुआ है, जिसका लेवल पिछले 3 दिनों से यथावत् है।
वर्तमान जल प्रभारी अधिकारी व प्र. कार्यपालन अभियंता यादव ने बताया कि नगर पालिक निगम, राजनांदगांव शहर में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने हेतु प्रतिबद्ध है। नगम द्वारा नियमित रूप से प्रदाय किये जाने वाले जल का प्रतिदिन टेस्टिंग किया जाता है साथ ही विभिन्न वार्डाे में प्रतिदिन नगर निगम का स्टाफ जाकर प्रदाय किये जाने वाले जल में आर्थाेटॉलोडिन केमिकल के माध्यम से क्लोरिन टेस्ट भी किया जाता है।

किसी भी क्षेत्र में पाईप लाईन लिकेज एवं अन्य कारणों से गंदे पानी सप्लाई की शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत श्रमिक भेज कर निराकरण किया जाता है। ताकि क्षेत्र वासियों को शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा सके। उन्होने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा समस्त वार्डाे के हैण्ड पंपो में सोडियम हाईपोक्लोराईड केमिकल डाला जावेगा। ताकि भूमिगत जल दूषित न हो, विशेषकर लखोली एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में इस कार्य को प्राथमिकता दी जावेगी।

मानसूनी वर्षा को देखते हुए समस्त टंकियों की सफाई भी कराई जावेगी। साथ ही मोहारा प्लांट में वर्षा के कारण नदी में मटमैला जल के शोधन हेतु उचित मात्रा में एलम एवं ब्लीचिंग का प्रयोग किया जावेगा। एलम एवं ब्लीचिंग पाउडर के मात्रा में कमी न हो इसलिए नगर निगम द्वारा अभी से एलम एवं ब्लीचिंग पाउडर क्रय की जा रही है।

अतः मानसूनी वर्षा के पूर्व तक राजनांदगांव शहर के जल प्रदाय व्यवस्था में किसी भी प्रकार का कोई अवरोध उत्पन्न नही होगा एवं शहर वासियों को शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति की जावेगी।