राजनांदगांव: निगम आयुक्त ने ली अमृत मिशन के डायरेक्टर से वर्चुवल मिटिंग, कार्य में गति लाने के दिये निर्देश….

राजनांदगांव 4 जून 2021- निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में मिशन अमृत जल प्रदाय योजनांतर्गत नगर निगम राजनांदगांव सीमाक्षेत्र मंे चल रहे अमृत मिशन के कार्यो के संबंध में दिनांक 24 मई को एस.एम.सी. इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रा.लि. थाणे के डायरेक्टर टपकमव से ब्वदतिमदबम के माध्यम से एवं नगर निगम के अधिकारियों/पी.डी.एम.सी. तथा ठेकेदार के प्रतिनिधियों के मध्य बैठक आयोजित की गई।

Advertisements

बैठक के प्रारंभ में एस.एम.सी. इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रा.लि. ठाणे द्वारा किये जा रहे कार्याे के प्रगति पर आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि अमृत मिशन के कार्य मंे बहुत लापरवाही होने के साथ साथ विलंब हो रहा है एवं कार्य स्थल पर आवश्यक सामग्री जैसे पाईप इत्यादि, कुशल श्रमिकों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण कार्य में जो विलंब हो रहा है, इस संबंध में ठेकेदार से विलंब का कारण पूछा गया।


अमृत मिशन के ठेकेदार द्वारा यह बताया गया कि लाॅकडाउन के पूर्व होली त्योहार में घर गये श्रमिक जो कि ज्यादातर प्रवासी श्रमिक है एवं महाराष्ट्र में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही कोरोना महामारी लाॅकडाउन घोषित होने के कारण पर्याप्त मात्रा में श्रमिक कार्यस्थल पर उपलब्ध नहीं हो पाये तथा जिला कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा भी दिनांक 10 अपै्रल से संपूर्ण लाॅकडाउन घोषित किये जाने के कारण कार्य प्रभावित हुआ। बैठक में ठेकेदार द्वारा कोरोना काल में लाॅकडाउन अवधि में कार्य प्रभावित होने के कारण समयवृद्धि की मांग की गई तथा कार्य तेजी लाया जायेगा कहा गया।


इस संबंध में आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी द्वारा लाॅकडाउन अवधि को जोड़कर समयावधि में वृद्धि हेतु इस शर्त पर सहमति प्रदान की गई कि यदि ठेकेदार द्वारा इस समयावधि में भी कार्य पूर्ण नही किया जाता है तो भविष्य में समयावधि में वृद्धि की मांग किये जाने पर अनुबंध अनुसार पैनेल्टी सहित समयावधि में वृद्धि प्रदान की जावेगी।

इसके अतिरिक्त पाईप लाईन बिछाने के कारण जो भी गड्ढे है, उसे वर्षा ऋतु के पूर्व तुरंत मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्य के प्रगति में वृद्धि लाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने ठेकेदार को निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि अमृत मिशन अंतर्गत प्रगतिरत् कार्याे के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु अपने प्रतिनिधि का मोबाईल नम्बर दिया जाये, जिस पर उनके द्वारा अपने अधिनस्थ का नम्बर दिया गया कि ठेकेदार एस.एम.सी. इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रा.लि. ठाणे के अधिनस्थ प्रतिनिधि श्री राजेश पवार मो0 नं0 9993129628 एवं श्री नवीन यादव मो0 नं0 8319374228 से संपर्क कर अपने शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। ताकि शिकायतों का निराकरण तीव्र गति से हो।

आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने कहा कि अमृत मिशन के कार्य में अब किसी प्रकार की असवधानी नहंी होनी चाहिये कार्य समय सीमा में पूर्ण करे।