
राजनंादगांव 31 जुलाई। नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मचारी क्रमशः लोककर्म में कार्यरत श्री सुरेश यादव व मोटर विभाग मे कार्यरत श्री जगदीश राम साहू तथा स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत सफाई कामगार श्रीमती सुलोचना मनोज को निगम सभागृह में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में भावभीनी बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।


बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सर्विसकाल में चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी अपने दायित्वो का निर्वाहन करने के कारण पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन नही कर पाते। परिवार के किसी भी कार्य को करने में उनके सामने नौकरी आडे आती है। किन्तु आज आप अपने शासकीय दायित्वों से मुक्त हो रहे है, इसलिए अब अपने परिवारिक दायित्वों का बखुबी निर्वाहन करे। उन्होंने कहा कि आप लोगो ने विभाग में सौपे गये कार्यो का लंबे समय तक कुशलता पूर्वक निर्वाहन किए इसके लिए मै आप लोगो को बधाई देता हूॅ और अपने परिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ।
कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके एवं सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर ये कर्मचारी आज शासन नियमों के तहत सेवानिवृत्त हो रहे है। इन्होंने लंबे समय तक अपने कार्यो का कुशलता से निर्वाहन किया, यह हम सबके लिए अनुकरणीय है। बिदाई समारोह का संचालन व आभार प्रदर्शन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव ने किया। बधई समारोह में नगर निगम के अधिाकरी कर्मचारी उपस्थित थे।









































