
राजनांदगांव 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम केन्द्रीय कार्यालय टाऊनहाल मंे ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में टाउन हाल में ध्वजारोहण किया गया तथा गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

टाऊन हाल में आयोजित समारोह में पूर्व महापौर श्री अजीत जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सर्वश्री मधुकर बंजारी,सतीश मसीह,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, श्रीमती सुनिता फडनवीस,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे,पार्षद, श्रीमती पुर्णिमा नागदेवें, शिव वर्मा, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती पिंकी साहू, गप्पू सोनकर, विजय राय,कमलेश बंधे, श्रीमती मधु बैद, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता,श्रीमती उत्तरा अरूण दामले, अरूण देवांगन, नामांकित पार्षद सर्वश्री मामराज अग्रवाल, जनाब एजाजुर रहमान, श्रीमती अनिता बक्सेरिया, झम्मन देवांगन, प्रभात गुप्ता की उपस्थिति में महापौर श्रीमती देशमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान व राज्यगान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इसके अलावा आयुक्त श्री कौशिक द्वारा स्वीमिंगपुल एवं जल संयंत्र गृह मोहारा में ध्वजारोहण किया गया।
नगर निगम के टाउन हाल सभागृह में आयेाजित समारोह में महापौर श्रीमती देशमुख ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि 1947 में हमारा देश स्वतंत्र हुआ और स्वतंत्र भारत को सुचारू रूप से संचालित करने एक तंत्र की आवश्यकता हुई जिसके लिये संविधान का निर्माण किया गया, जो आज ही के दिन 1950 मेें लागू हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान लचिला संविधान है और पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हमारा संविधान एक जाति, धर्म, समुदाय के लिये नहीं है, बल्कि सभी जाति, धर्म, समुदाय के लिये है। भारत वर्ष मंे भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न प्रजाति के लोग निवास करते है, किन्तु संविधान के माध्यम से सभी वर्ग के लिये एक कानून बनाया गया। हमारे संविधान पर गर्व है।

कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। जिससे हमारे देश की व्यवस्था मजबूत हुई और हमारे देश की पूरे विश्व एक अलग पहचान बनी। हमारे संविधान में सभी जनमानस को अपने अधिकार व कर्तव्य का बोध होता है। नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने कहा कि हमारा देश 1947 में आजाद हुआ और स्वतंत्र भारत के लिये बनाये गये नियम को सन 1950 में संविधान के रूप में आज के दिन लागू किया गया। हमारा संविधान श्रेष्ठ संविधान है, जिसका हम सबको पालन करना है।
कार्यक्रम में आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये संविधान का पठन करते हुये कहा कि हमारे संविधान मंे मनुष्य के अधिकारों एवं कर्तव्यों का समावेंश है। हमें यह देखना है कि मनुष्य के अधिकारों का हनन नहीं हो रहा है। उन्हांेने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक परम्परा है, उसका सम्मान करना चाहिये। मैं सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से निवेदन करता हूॅ कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को नागरिकों तक पहुचाकर उन्हें लाभ पहुचाये और उनके कर्तव्यो को बताये, तभी हमारे सविधान का उद्देश्य पूरा होगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने एवं संचालन सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे।









































