back to top

राजनांदगांव: सांसद को काले झंडे दिखाने और पुतला जलाने वाले जवाब दें- भरत वर्मा…

राजनांदगांव- दिल्ली के किसान आंदोलन को लेकर सांसद संतोष पांडे का पुतला जलाने वाले और काले झंडे दिखाकर वाहवाही लूटने वाले कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा ने तंज कसा कि अब फसादी और दंगाइयों के विरुद्ध वे रैली कब निकालेंगे? गणतंत्र दिवस के पवित्र अवसर पर दंगाइयों ने प्रमाणित कर दिया कि सांसद की जानकारी सूचना और बयान अक्षरश: सही थे. करोड़ों की कार, ट्रैक्टर में घूमने वाले और सांसद का पुतला जलाने वाले ने कभी कृषि कानून का एक लाइन भी पड़ा है? इसलिए उन्हें सलाह है कि भविष्य में सांसद द्वारा दिए गए बयान की पहले छानबीन और तथ्य इकट्ठे कर ले तभी विरोध करें. ऐतिहासिक और पवित्र लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के पक्ष में कांग्रेसियों द्वारा रैली निकालना शर्मनाक हरकत है. देश प्रदेश की जनता कांग्रेसी और वामपंथियों के दोहरे चरित्र को देख रही है जिसकी सजा उन्हें भविष्य में जनता देगी.

Advertisements

You cannot copy content of this page