
नशा मुक्ति के लिए संकल्प लेकर, अधिकारियोें व कर्मचारियों ने भरा संकल्प पत्र
राजनंादगांव 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं वीर शहीदो की स्मृति मे नगर निगम द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियो व कर्मचारियो ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके योगदानो का स्मरण कर नशा मुक्ति के संबंध में शपथ लेकर संकल्प पत्र भरा।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शासन से प्राप्त निर्देश पर 30 जनवरी को निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी एवं वीर शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर सभागृह में आयोजित श्रद्धांजली सभा में राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी द्वारा नशा मुक्ति के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुये संकल्प पत्र भराया गया। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने, अपने छत्तीसगढ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथा संभव नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करूॅगा तथा मै आजीवन नशामुक्त रहूंगा। श्रद्धांजली सभा में सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।









































