back to top

राजनांदगांव: सफाई देखने आयुक्त विश्वकर्मा सुबह पहुॅचे बाजार क्षेत्र…

गंदगी फैलाने एवं सडक पर मटेरियल रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के दिये सक्त निर्देश

Advertisements

गुड़ाखू लाईन में सडक में बिल्डिंग मटेरियल संबंधित को अर्थदण्ड

राजनांदगांव 30 जनवरी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है, वही शहर को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने, अतिक्रमण व मलमा हटाने कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। आज सुबह उनके द्वारा गोल बाजार, जूनीहटरी, गुड़ाखू लाईन क्षेत्र पहुच सफाई देख अतिक्रमण हटाने व गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव से कहा।


गोल बाजार, जूनीहटरी व गुड़ाखू लाईन में चल रहे साफ सफाई का आज आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जायजा लिया और सफाई देख बाजार लगने के पूर्व अच्छे से साफ सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने जयस्तम्भ चौक के आस पास में अनावश्यक रखे समान को हटाने एवं दुकानदार द्वारा झिल्ली पन्नी कचरा फैलाने पर कार्यवाही करने कहा। इसी प्रकार गुड़ाखू लाईन में साफ सफाई निरीक्षण के दौरान रोड में बिल्डिंग मटेरियल रखे देख संबंधित पर कार्यवाही करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, जिसके मद्देनजर साफ सफाई मे और सुधार करे तथा कचरा फैलाने एवं मलमा रखने वालो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करे। आयुक्त के निर्देश के उपरंात गुड़ाखू लाईन में सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वाले के विरूद्ध 5 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page