राजनांदगांव : निगम सीमाक्षेत्र स्थित उच्च स्तरीय जलागार सफाई कार्य जारी, अब तक 4 टंकियो की हुई सफाई…

राजनांदगांव 1 जुलाई। शहर की जनता को पर्याप्त शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके इसके लिये नगर निगम राजनांदागांव सतत् प्रयासरत रहता है। शुद्ध पेयजल के लिए नगर निगम द्वारा साल में दो बार पेयजल सप्लाई वाली सभी टंकियो की सफाई कराई जाती है। वर्तमान में बारिश के पूर्व चार टंकियो की सफाई की जा चुकि है, इसी कडी में शहर के प्रमुख 15 सार्वजनिक कुॅओं की भी सफाई की गयी है।

Advertisements


नगर निगम द्वारा पेयजल में किसी भी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न न हो इस हेतु महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर जल विभाग का अमला सतत् कार्यरत रहता है। कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके द्वारा स्वयं उपस्थित होकर मोहारा प्लांट में रॉ-वाटर, क्लीयर वाटर का परीक्षण एवं क्लोरिन टेस्ट किया जा रहा है। शिवनाथ नदी मोहारा का जल स्तर का भी प्रतिदिन पर्यवेक्षण किया जा रहा है, इसके अलावा शहर की टंकियो की सफाई भी की जा रही है तथा गत माह शहर के 15 सार्वजनिक कुॅओं की सफाई की गयी।


शहर में स्थित उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) सफाई की कडी में टांकाघर में निर्मित तीनों टंकी तथा मोहारा स्थित टंकी एवं सम्पवेल का सफाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष बचे टंकियों का सफाई कार्य जल्द पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है, जिससे बारिश के पूर्व सभी टंकिया सफाई हो सके। इस वर्ष महापौर श्री यादव के निर्देश पर शहर के सभी सार्वजनिक कुॅओं की सफाई कराई गयी। जिससे कुॅओं का जल स्त्रोत बढे और निस्तारी योग्य बने।

इसी प्रकार ममता नगर, अंडर ब्रिज के सम्पवेल की भी सफाई कराई गयी है, ताकि बारिश में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। साथ ही शहर में स्थापित हैण्डपंपों में सोडियम हाईपोक्लोराईड केमिकल डालने का कार्य किया जा रहा है। जिससे हैण्डपंपों का जल भी वर्षा ऋतु में पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त रहे। इस प्रकार शहर को शुद्ध पेयजल प्रदाय किये जाने नगर पालिक निगम प्रतिबद्ध है।