राजनांदगांव: निगम सीमाक्षेत्र में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स अंतर्गत पथ विक्रताओ का सर्वेक्षण 31 दिसम्बर तक करने आयुक्त ने लगाई ड्यूटी…

राजनांदगांव 15 दिसम्बर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार निगम सीमाक्षेत्र के पथ विक्रताओ का सर्वेक्षण, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर, आत्मनिर्भर निधि- पीएम स्व निधि योजना के हितधारको (वेेडर्स) की पहचान एवं ऑन लाईन आवेदन 31 दिसम्बर 2025 तक कराया जाना है। उक्त कार्य समय सीमा में कराने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियो व कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स के सम्पूर्ण सर्वेक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी का दायित्व राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी को सौपा गया है तथा राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर एवं सिटी मिशन प्रबंधक सुश्री मोनिका वराडे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी सर्वेक्षण दल से सर्वेक्षण फार्म प्राप्त कर डाटा एंट्री कराना व दैनिक प्रगति प्रतिवेदन गुगल फार्म में प्रतिदिन दर्ज कराने का कार्य करंेगे।

Advertisements

इसके अलावा आबंटित वार्डो के सर्वेक्षण दल का पर्यवेक्षण, निरीक्षण करने तथा वार्डो में पथ विक्रेताओ का सर्वेक्षण, वेंडर्स की पहचान एवं ऑन लाईन आवेदन कराने कर्मचारियो को दायित्व सौपा गया है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण दल निकाय क्षेत्र अंतर्गत यथा शहरी पथ विक्रेताओ के अधिकता वाले क्षेत्र जैसे मुख्य मार्ग, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, दैनिक/सप्ताहिक बाजार, चौपाटी, स्थानीय बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, अस्पताल क्षेत्रो में वार्डवार सवेक्षण करेंगे।