
राजनांदगांव 22 अगस्त। नगर निगम सीमाक्षेत्र में सड़को तथा चौक चौराहो मे बैठे मवेशियो की सुरक्षा एवं उनके कारण होने वाली दुर्घटना से बचने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने दो पालियो में रात एवं दिन अधिकारियो एवं कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई है। उक्त कर्मचारी सुबह 8 बजे से निगम सीमाक्षेत्र मंे घुमकर अपने अपने पाली में मवेशी हटाने का कार्य करेंगे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सड़को में होने वाली दुर्घटना को देखते हुए एवं मवेशियो की सुरक्षा के लिए जिलाधीश महोदय द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिन एवं रात के लिए दो पालियो में अधिकारियो एवं कर्मचारियो को मवेशी हटाने ड्यूटी लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि उप अभियंता श्री अशोक देवांगन मो.नं. 83579 92380 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जो अपने सहयोगियो के साथ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक एवं रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक काउकेचर टीम की मानिटरिंग करेगे।
आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार उप अभियंता श्री तिलकराज ध्रुव मो.नं. 99070 92380 को शहर के आंतरिक एवं बाहय क्षेत्र में मानिटरिंग करने का दायित्व सौपा गया है। श्री तिलक ध्रुव अपने सहयोगियो के साथ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आर.के.नगर, महाराणा प्रताप चौक, कमला कालेज चौक एवं आम्बेडकर चौक से मवेशी हटाने मानिटरिंग करेगे। इसी प्रकार महामाया चौक, नंदई चौक, कुॅआ चौक, गंज चौक के अलावा लखोल चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, पुराना बस स्टैण्ड चौक से मवेशियो को हटाने मनिटरिंग करंेगे। उन्हांेने बताया कि रात्रि पाली मे लगे कर्मचारी भी शहर मंे घुमकर मवेशी हटाने का कार्य करंेगे, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।









































