back to top

राजनांदगांव : लखोली में होगी रोमांचक बैल दौड़ प्रतियोगिता…

राजनांदगांव। लखोली में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आज शनिवार 23 अगस्त को पोला पर्व के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। यह आयोजन लखोली युवा संगठन एवं समस्त वार्डवासियों के तत्वावधान में संपन्न होगा।

Advertisements


आयोजन समिति के सदस्य भानु मरकाम ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 151 रुपए प्रवेश शुल्क के रूप में जमा करना होगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने वार्डवासियों सहित आसपास के लोगों बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page