राजनांदगांव : नियोजित व्यक्ति एवं श्रमिकों के लिए मतदान तिथि को अवकाश घोषित…

विधानसभा निर्वाचन 2023
राजनांदगांव 04 नवम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले में स्थित कारखानों, कारोबार व्यवसाय,

Advertisements

औद्योगिक उपक्रम एवं किसी अन्य स्थापना में निर्वाचन क्षेत्रों में सवेतन नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान तिथि मंगलवार 7 नवम्बर 2023 एवं शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।

ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान तिथि के दिन 2-2 घंटे का अवकाश घोषित करने तथा ऐसे कारखाने जो निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, वहां काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।