
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में मंडल, बोर्ड और निगम अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। राजनांदगांव से युवा भाजपा नेता नीलू शर्मा को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है
जबकि श्रमिक नेता योगेशदत्त मिश्र को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनांदगांव से सिर्फ दो नेताओं को लालबत्ती मिली है।











































