
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड 45 रामकृष्ण नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम “भाजपा परिवार वरिष्ठजनों के द्वार” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देश एवं भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, सचिन सिंह बघेल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने वरिष्ठजनों संजय मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती कांति मौर्य और श्रीमती संगीता मानिकपुरी को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से स्वास्थ्य, हालचाल तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में वार्ड 45 के पार्षद दुरेन्द्र साहू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सेवक यूके, आलोक श्रोती, शैंकी बग्गा, अरुण साहू, शेखर यादव, शेखर लश्करे एवं राजेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, इंजीनियर अनूप पांडे, आयुषी, राजेश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव और शुभम साहू भी शामिल हुए।
वार्ड 45 से पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद साहू, संदीप भट्टाचार्य, बूथ अध्यक्ष ढालेश वैष्णव, आशीष सिन्हा, सुजीत सिंह, अविनाश भार्गव, दुर्गा सिन्हा, मुकेश सिंह, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।









































