back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की…

– प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Advertisements
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2025। क्वांर नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल सहित ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page