
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा को अशोक स्तंभ लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद् पर पदोन्नत किया गया।
विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत् गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-11/दो-गृह/रापुसे/2023 के माध्यम से कुल 19 डी.एस.पी. को पदोन्नत किया गया जिसमें जिला राजनांदगांव में डी.एस.पी. (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू) एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगांव के पद पर पदथ श्रीमती नेहा वर्मा जो कि 2014 बैच की डी.एस.पी. है का नाम सम्मिलित है।
आज दिनांक 11.09.2023 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा को उनके कंधों पर अशोक स्तंभ का बैज लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद् पर पदोन्नत किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तवर उपस्थित रही। श्रीमती नेहा वर्मा 2014 बैच की डी.एस.पी. हैं जो जिला बिलासपुर, रायगढ़, नायायणपुर के बाद जिला राजनांदगांव में पदस्थ रही उनका 09 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही चेलेंजिंग रहा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई गई।
जिला राजनांदगांव में आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. में कार्य करते हुए उन्होंने महिला एवं बालकों के प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कई मामलों का निराकरण जल्द से जल्द करवाया साथ ही जिले में चलाये गये नशामुक्ति अभियान ‘‘निजात’’ और महिला सुरक्षा व घरेलू हिन्सा से बचाव हेतु ‘‘अभिव्यक्ति एप्प’’ के प्रचार प्रसार में भी उनकी अहम भूमिका रही।









































