रायपुर, 22 जुलाई 2021- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा को पद ग्रहण समारोह मे छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा सदस्यद्वय हफीज खान व अनिल जैन ने गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।
उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप वर्षो से समाज की सेवा मे कार्य करते रहे है। हमारी शुभकामनाएं है कि उसी लगन व ईमानदारी के साथ जनसेवा करते रहेंगे ताकि हमारे अन्नदाताओ को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।










































