राजनांदगांव कोरोना इलाज के लिए नियुक्त किए गए शहर के बसंतपुर स्थित वार्ड के समदा हॉस्पिटल में शनिवार शाम जमकर बवाल की स्थिति निर्मित हो गई थी। जबकि मरीज के परिजनों ने उनसे मिलने की डॉक्टर से अनुमति मांगी , लेकिन डॉक्टर द्वारा साफ तौर पर मना कर दिए जाने के चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार परिजन द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने की डॉक्टर से अनुमति मांगी गई लेकिन डॉक्टर ने परिजनों के निवेदन को मानने से इनकार कर दिया परिजनों ने यहां तक कहा कि वे पीपीई कीट पहनकर मरीज से मिलने आएंगे लेकिन डॉक्टर अपनी ही बातों पर अडिग रहा इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हो गई । देखते ही देखते अस्पताल के सामने लोगों की भीड़ उमर गई थी । मौके पर बसंतपुर पुलिस भी पहुंची थी बसंतपुर पुलिस का कहना था कि जब तक वह मौके पर पहुंचते तब तक मामला शांत हो गया था वही दोनों पक्षों द्वारा उन्हें शिकायत फिलहाल नहीं मिली है ।










































