back to top

राजनांदगांव/छुरिया : 54 पौवा महाराष्ट्र की देशी संतरी शराब के साथ दो गिरफ्तार…

राजनांदगांव/छुरिया – पुलिस सूत्रों के अनुसार छुरिया क्षेत्र के ग्राम पड़राम टोला चौक के पास नाकाबंदी कर एक मोटरसायकिल क्रमांक एमएच 49 बीएल 4381 में आ रहे दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गई।

Advertisements

इस दौरान एक प्लास्टिक बोरी में रखी 54 पौव्वा महाराष्ट्र की देशी संतरी शराब भरी मिली, जिसे जप्त किया गया। साथ ही मोटरसायकिल और एक नग मोबाइल को भी जप्त किया गया ।

आरोपियों के नाम लिखन सिन्हा पिता पंचूराम सिन्हा 21 साल और राजू ठाकुर पिता गैंदूराम ठाकुर 21 साल दोनों निवासी वार्ड नंबर 13 अटल चौक छुरिया है। इनके खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश पांडेय, प्रधान आरक्षक मनोज साहू, संतोष नायक, आरक्षक फुलेन्द्र सिंह राजपूत शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page