राजनांदगांव : पशु चिकित्सकों की लचर व्यवस्था सुधारने- विहिप बजरंग दल ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन…

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा के पदाधिकारियो ने पशु चिकित्सालय राजनांदगांव द्वारा की जा रही लापरवाही एवं गौवंशों के प्रति उदासीनता व शासकीय कर्तव्य छोड़कर निजी प्रैक्टिस में रुचि लेने के प्रति रोष व्यक्त किया
विहिप जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री, बजरंगदल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टर श्री भूरे से मुलाकात कर पशु चिकित्सालय राजनांदगांव द्वारा अपनी शासकीय ड्यूटी छोड़ के प्रातः 7:30 से 11 की अवधि में निजी पशु जिसमें अधिकतर पालतू कुत्तों का उपचार में व्यस्त रहते हैं जबकि उक्त पदाधिकारी व पशुपालकों सहित गववंश के उपचार में लापरवाही बढ़ती जा रही है गंभीर गोवंशो के उपचार के लिए चिकित्सालय किसी भी प्रकार की सहायता या संवेदनशीलता का परिचय नहीं दिया जा रहा है

Advertisements


संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए विभाग को सचेत किया है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या असहयोग की स्थिति में विभाग का घेराव व आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी इस अवसर पर विहिप जिला संपर्क प्रमुख लाल मुनाई सिंह ,बजरंगदल विभाग सह संयोजक सुनील सेन, नगर मंत्री नवीन अग्रवाल, बजरंग दल जिला सहसंयोजक अंशुल कसार, जिला गौ रक्षा प्रमुख विकास जांगिड़, विहिप सेवा प्रमुख राज तंवर नगर संयोजक प्रिंस प्रशांत हाथीबेड़ नगर सह संयोजक गौरव शर्मा नगर गौरक्षा प्रमुख प्रणय मुल्लेवार , गौसेवक सन्मय श्रीवास्तव एवम बजरंगी भारी संख्या में उपस्थित थे।