राजनांदगांव : पानी टंकी की होगी सफाई,चिखली, शांतिनगर,पुराना ढाबा,दीनदयाल नगर क्षेत्र में 19 जनवरी शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

चिखली, शांतिनगर, पुराना ढाबा, दीनदयाल नगर क्षेत्र में आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित

Advertisements

राजनांदगांव 18 जनवरी। ग्रीष्म ऋतु के पूर्व शहर के सभी पानी टंकियो की सफाई की जानी है। सफाई के तहत चिखली दीनदयाल नगर टंकी (क्षमता 11.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण चिखली दीनदयाल नगर टंकी (क्षमता 11.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से दीनदयाल नगर टंकी से कल दिनांक 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 20 जनवरी मंगलवार से सप्लाई सथावत रहेगी।


पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में पर्याप्त व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार शहर की सभी पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 19 जनवरी सोमवार को चिखली दीनदयाल नगर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय पेयजल सप्लाई नही हो पायेगी।


आयुक्त ने बताया कि चिखली दीनदयाल नगर टंकी (क्षमता 11.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र शांतिनगर, चिखली बिहारीचाल, पुराना ढ़ाबा, रमन बाजार चिखली, दीनदयाल नगर, गठुला नाला, चिखली झुग्गी झोपड़ी, अम्बेडकर चौक शांतिनगर में कल 19 जनवरी सोमवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 20 जनवरी मंगलवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।