राजनांदगांव : पीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ता सड़कों पर, राहुल गांधी का पुतला दहन…

राजनांदगांव : बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की वोट चोर यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने मामले को लेकर राजनांदगांव भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पूतला जलाया है ।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करने महावीर चौक मे बडी संख्या मे एकत्रित हुए और पुतला जलाया है इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने काग्रेस के खिलाफ जमकर नारे बाजी की है ।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि काग्रेस की आपत्ति जनक टिप्पणी से भाजपाईयो के दिल पर आघात पहुचा है । उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब मर्यादाओं से परे जाकर व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई है, जो लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए बेहद शर्मनाक है।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोनू बहादूर का कहना है कि लगातार हार से काग्रेस बौखला गई है राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की इस तरह की बयानबाजी उनकी मानसिकता को दर्शाती है।