राजनांदगांव: पीएम मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने किया 3 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री अमित साहू व जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार सेवा के लक्ष्य को लेकर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू बहादूर सिंह व कार्यक्रम प्रभारी नागेश यदु के नेतृत्व में सेवा ही संगठन है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 3 दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के सभी मंडलों के 105 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रविवार को रक्तदान शिविर के समापन अवसर पर जिला चिकित्सालय, बिलासा ब्लड बैंक व नांदगांव ब्लड बैंक में युवाओं ने अपना रक्तदान किया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष खुबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, दक्षिण भाजपा मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी, मंत्री गितेश गुप्ता, प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य अनुराग चैरसिया, कमलेश सूर्यवंशी, सहित अन्य उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर में भाजयुमों अध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया, गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, सज्जन सिंह ठाकुर,, पिंटू वर्मा, अभिषेक पाण्डेय, आशीष जैन, चंद्रभाल जंघेल, अंशुल श्रीवास्तव, ज्ञानेश गुप्ता, जय शर्मा, उज्जवल कसेर, जैनम बैद, प्रहलाद सिंन्हा, संयम नवलक्खा, सौरभ भंसाली, आशुतोष सिंह, दीपेश शेण्डे, नितेश नायक, सय्यम शर्मा, खुशाल यादव, सोहन चैरसिया, सौरभ सिंह राजपूत, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि मोदी जी के सफल 7 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सप्ताहभर सेवा कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसी कडी में भाजयुमों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। जिसमें जिले के घुमका, खैरागढ, डोंगरगाँव, चौकी सहित अन्य मंडलों के भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रों के युवाओं ने इस शिविर में अपनी सहभागिता निभाई।

उन्होंने कहा कि इन पूण्य कार्य के लिए जिला भाजयुमों के अध्यक्ष मोनू बहादूर व भाजयुमों का एक एक कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यादव ने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत अगामी दिनों भाजपा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा स्वछता अभियान, मास्क वितरण, सेनेटाईजर वितरण, सूखा राशन वितरण जैसे सेवा कार्य किए जाएंगे।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख ने कहा कि भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के द्वारा इस विकट परिस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराना किसी की जान बचाने कार्य है। सेवा सप्ताह के दौरान अगामी दिनों भी भाजपा द्वारा अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे।

युवाओं से आह्वान, करे रक्तदान: मोनू बहादूर

जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादूर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा के लक्ष्य को लेकर भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में सेवा का कार्य कर रही है। इस वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान सभी जगह के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी देखी गई है, इस कमी को पूरा करने के उद्देश्य से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

ताकि जरूरत मंदों को रक्त की वजह से भटकना न पडे साथ ही समय से पीडितों का उपचार किया जा सके। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में युवा अपना स्वास्थ की जाॅच करवाकर रक्तदान करें।