back to top

तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लॉकडाउन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है, कहकर धमकी, उगाही करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जगदलपुर 30 मई 2021- शहर में दुकानों को लॉकडाउन के नियमानुसार समय पर बंद कराने का एवं अपने आप को तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर फर्जी तौर पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये की उगाही करने वाले 2 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  5,000/- रूपये, 16 नग फर्जी चालान की प्रति, 2 नग मोबाईल भी बरामद की है ।

Advertisements


कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि जगदलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लॉकडाउन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है, कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारों पर फर्जी तरीके से चालान काटकर रूपये पैसे की उगाही किया जा रहा है। जिस पर तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ धारा – 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34  का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मो. शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा है। जिनके पास तलाशी लेने पर 16 नग फर्जी चालान प्रति जिनमें 5 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्रवाई विवरण लिखा हुआ है एवं 5,000/- रूपये, 2 नग मोबाईल और आरोपी जीत रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है, को आरोपियों को कब्जे से बरामद किया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page