राजनांदगांव : पीड़िता के साथ गाली गलौच व छेडछाड करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार…

आरोपी है पूर्व सजायाब

आरोपी के विरूद्ध मारपीट के अपराध व शिकायत है पंजीबद्ध

राजनांदगांव – प्रकरण सदर में आरोपी आरिफ खान निवासी मोतीपुर जो आये दिन पीडिता को माँ बहन की गाली गलौच कर जान से मारने धमकी देकर पीडिता के छेडछाड करता है कि पीडिता के रिपोर्ट पर धारा 294,354,354 (डी), 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाा

मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की पता साजी किया जा रहा था

विश्वस्त मुखबीर सूचना पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी आरिफ खान पिता रज्जाक खान उम्र 28 साल निवासी मोतीपुर रामनगर कब्रिस्तान गली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ०ग० को पकड़कर पुछताछ कर अपराध स्वीकार करने पर गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया बाद आदेशानुसार आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार बंजारे, प्र०आर० सतोष मिश्रा, म०प्र०आर० बंदना पटले. आर०, राजकुमार बंजारा, आर० देवेन्द्र, म०आर० 970 एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।