back to top

राजनांदगांव : सुशासन दिवस पर चिकित्सा महाविद्यालय में की गई साफ-सफाई…

राजनांदगांव 27 दिसम्बर 2023। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में सुशासन दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई।

इसमें पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, श्री खूबचंद पारख, श्री रमेश पटेल, श्री हर्ष रामटेके, श्री किशुन यदु, श्री सावन वर्मा, महाविद्यालय के डीन डॉ. रेणुका गहने, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सीएस मोहबे, सभी नर्सिंग स्टाफ ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई कार्य में अपनी सहभागिता दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page