राजनांदगांव : पुराना बस स्टैण्ड में सीमेंटीकरण हेतु महापौर ने किया भूमि पूजन…

राजनांदगांव 14 सितम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पुराना बस स्टैण्ड में अधोसंरचना मद अंतर्गत 48.41 लाख रूपये की लागत से सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा,

पार्षद श्री राजेश जैन रानू, नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान, श्री झम्मन देवांगन, श्री मामराज अग्रवाल, बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष श्री रईस अहमद शकील तथा दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री ईब्राहिम भाई मुन्ना की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे बस स्टैण्ड संघर्ष समिति के सुमित शर्मा, आशीष पाण्डे, जसराथ तौथवानी, सलीम खान, शकील रिजवी, मनीष सेन, रियाज भाई, अश्वनी गुप्ता, कमल गुप्ता, अखिलेश पंसारी, रमेश भोजवानी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियो द्वारा सीमेंट रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत उद्यान, तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन अंतर्गत स्वीकृत राशि से शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज शासन स्वीकृति अनुसार अधोसंरचना मद अंतर्गत 48.41 लाख रूपये की लागत से पुराना बस स्टैण्ड मे सीमेंटीकरण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै।

उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैण्ड परिसर जर्जर होकर गड्ढे में तबदील हो गया था, जिसके कारण बस परिचालन सहित यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुये सीमंेटीकरण कराया जा रहा है। बस स्टैण्ड की अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। इस अवसर पर उप अभियंता श्री डागेश्वर कर्ष सहित बस स्टैण्ड संघर्ष समिति के लोग उपस्थित थे।