
–थाना छुरिया, गैंदाटोला , खैरागढ़ एवं ओपी सुरगी पुलिस द्वारा दीवारों में पेटिंग एवं बैनर, पोस्टर चस्पा कर लोगो को नशे के खिलाफ किया गया जागरूक।
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों को समझाने के लिए राजनांदगांव पुलिस नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशा के खिलाफ अभियान निजात के नाम से जंग छेड़ दी है। थाना छुरिया, गैंदाटोला , खैरागढ़ एवं ओपी सुरगी पुलिस द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर, गली मोहलों में दीवारों पर पेंटिंग, बैनर, पोस्टर आदि चस्पा कर रही है साथ ही स्कूल व चौपालों में बैठक लेकर लोगों को नशीले पदार्थो से तौबा करने को कहा जा रहा है।
इसके अलावा पुलिस फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम जैसे शोसल मीडिया प्लेटफार्म में भी भारी प्रचार प्रसार जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान का प्रचार प्रसार तेजी से फैलने के कारण और अपराधियों की धरपकड़ तेज होने के कारण लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे निजात अभियान से जुड़ते जा रहें हैं और राजनांदगांव पुलिस की प्रसंशा कर रहें हैं।









































