राजनांदगांव : पुलिस चौकी चिचोला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की तत्पर कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिचोला अंतर्गत ग्राम बिसाहूटोला में शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर वाद-विवाद करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए चिचोला पुलिस ने आरोपी रोहित वैष्णव पिता अजय वैष्णव (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम बिसाहूटोला को मौके पर गिरफ्तार किया।

आरोपी द्वारा शराब के नशे में विवाद उत्पन्न कर शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट छुरिया के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश गया है।