
-03 दिवसीय नारी सशक्तिकरण कन्या कौशल शिविर मे निजात कार्यक्रम एवं अभिव्यक्ति ऍप साइबर फ़्रॉड के संबंध में ग्राम वासियो, स्कूली बच्चों, मितानिनों व स्कूल स्टाफ को किया गया जागरूक।
राजनांदगांव – दिनांक 12/05/2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह(भा.पु.से.)के निर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक शशिकांत सिन्हा व स्टाफ के द्वारा आज के निजात कार्यक्रम व नारी सशक्तिकरण शिविर में प्रमुख रूप से आमंत्रित विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, सरपंच घुमका, मण्डल अध्यक्ष, व जनप्रतिनिधिगन के द्वारा नशा उन्मूलन व निजात कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर मे बाहर से आये बच्चों व ग्राम वासियों को संबोधित करते हुये निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये ग्राम वासियों को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत ड्रग्स /नारकोटिक्स,नशीला पदार्थ, सीरिंज,नशीले टेबलेट उपयोग न करने के लिये जागरूक किया गया।

कोई भी गांजा, ड्रग्स, अफीम उपयोग करने वाले व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो पुलिस को सहयोग करने आग्रह किया गया इसी दौरान सायबर क्राइम , एटीएम फ्राड,, की जानकारी , विधिक जानकारी,पॉक्सो एक्ट (अभिव्यक्ति एप्प )के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया। उपस्थित बच्चों, नागरिकों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की, इसी तारतम्य में घुमका पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव गांव में जाकर, दीवालो में पेंट- फ्लेक्स के माध्यम से “निजात अभियान “के अंतर्गत आम लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।









































