
-वृद्वजन हेतु संचालित सिनियर सिटीजन सेल के हेल्पलाईन नंबर 94791-91536 टोल-फ्री 1800-180-1253 नम्बर एवं नेशनल हेल्पलाईन नं. 14567 जो टोल फ्री नम्बर व बुजुगों के सुरक्षा हेतु परामर्श, एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी।

राजनांदगांव – मुख्यमंत्री छ.ग.शासन के निर्देशानुसार वृद्वजन सेवानिवृत्त (पुलिस अधिकारी/कर्मचारी) को रक्षित केन्द्र के मंगल भवन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस योजना के अंतर्गत व पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस योजना के क्रियान्वयन हेतु रामगोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव/कबीरधाम के मार्गदर्शन पर, पुुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्माश्री तंवर एवं नेहा वर्मा उप पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, आईयूसीएडब्ल्यू शाखा के अधिकारी/कर्मचारी एवं रक्षा टीम के कर्मचारी रक्षित केन्द्र में स्थित मंगल भवन में उपस्थित हुए रक्षित केन्द्र प्रभारी रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र गुप्ता व रक्षित केन्द्र में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में वृद्धजन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त वृद्धजन को समर्पण योजना, व वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित हेल्पलाईन नंबर का जानकारी देकर नंबर का प्रचार-प्रसार के संबंध में आईयूसीएडब्ल्यू टीम द्वारा जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के समापन करने के पूर्व समस्त वृद्धजनों को श्रीफल, व पुष्पगुच्छा के माध्यम से सम्मानित कर स्वल्पाहार की व्यवस्था कर कार्यक्रम का समापन किया गया।









































